सूरज मौर्य की रिपोर्ट
*विशाल बौद्ध महोत्सव के साथ निकाला गया भव्य धम्म रथ यात्रा*
जनपद मीरजापुर लालगंज क्षेत्र के प्रियदर्शी पंचशील नगर बेलाही बौद्ध विहार लहंगपुर में दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को एक विशाल बौद्ध महोत्सव व धम्म विजय यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रियदर्शी पंचशील नगर बिलनी बौद्ध विहार में बड़े धूमधाम से अशोक विजयदशमी मनाया गया| सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार हम आपको बताते चलें की अशोक विजयदशमी महान सम्राट अशोक के कलिंग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन मनाये जाने के कारण इसे अशोक विजयदशमी कहाजाता हैं।और इसी दिन सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म की दीक्षा लीए थे।इसी लिए विजय दशमी बौद्धों का पवित्र त्यौहार है।ऐतिहासिक सत्यता यह है कि महाराजा अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का मार्ग त्याग कर बुद्ध धम्म अपनाने की घोषणा किएथे। धम्य देशान के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल धम्म विजय रथ यात्रा का भी आयोजन किये थे जोकि पंचशील नगर बेलाही बौद्ध बिहार से निकलकर बिंद नगर राजापुर से होते हुए पुरे लहगंपुर बाजार का भ्रमण कर | भ्रमण के दौरान धम्म देशना के कार्यकर्ताओं के द्वारा डाक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः विजय धम्म यात्रा प्रियदर्शी पंचशील नगर बेलाही बौद्ध विहार में पहुंचकर विशाल बौद्ध महोत्सव में तब्दील हो गई |इसके बाद धम्म देशना के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियो का बैच लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया | धम्म देशना के अनेक कार्यकर्ताओं ने अनेक महापुरुषों जैसे विश्व गुरु महामानव तथागत गौतम बुद्ध व विश्व विजेता सम्राट अशोक महान और भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर, ज्योति बाई फुले, ललई सिंह यादव, माता सावित्री बाई फुले, संतकबीर दास आदि महापुरुषों के जीवन परिचय तथा कार्यप्रणाली पर उपदेश की जानकारी दिया गया| इस कार्यक्रम के संस्थापक स्मृतिशेष राजीव कुमार मौर्य अखण्ड भारत सेवा संघ भारत प्रियदर्शी बौद्ध बिहार पंचशील नगर बेलाही का बहुत सुन्दर ढंग से स्वागत अभिनंदन किया गया | भन्ते ज्ञान ज्योति ने अनेक बिंदुयो पर प्रकाश डाला |अनेक धम्म देशना के लोगों ने गीत व संगीत के माध्यम से लोगों का मनमोहन लिए | इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राजमणि मौर्य व उपाध्यक्ष लालमनी मौर्य और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य,मनिष पटेल सदस्य, सदस्य घनश्याम पटेल, चंद्रभूषण पाल, दामोदर प्रसाद मौर्य, संजय मौर्य, सूरेद्र मौर्य, ग्राम प्रधान राम उजागीर मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, जितेंद्र मौर्य, हिरामणी मौर्य, गोलू मौर्य, विवेक मौर्य, लक्षमण मौर्य, अखिलेश मौर्य, राधेश्याम मौर्य, अखिलेश बिंद, राजकुमार पटेल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुरेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया|
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
