April 16, 2026
IMG-20251004-WA0661

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

मिशन शक्ति के तहत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर 04 अक्टूबर 2025- शासन की मंशानुरूप मिशन शक्ति 5.0 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से स्व0 काशीराम बालिका इंटर कालेज एवं सुंदर मंदिर बालिका इंटर कालेज मीरजापुर में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस थीम पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं तहसील दिवस सदर में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान अन्तर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र से डाॅ मंजू यादव द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित एवं संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल व व्यापक देखभाल और सहायता प्रदान करना है। उनके द्वारा महिलाओं के लिए चल रहे हैं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पावर लाइन 1098 चाईल्ड हेल्पलाइन ,112 पुलिस सहायता, 1930 साइबर क्राइम, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 102, एम्बुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। जिला बाल संरक्षण ईकाई से नगीना सिंह द्वारा चाईल्ड लाइन, शक्ति सदन, की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर से निधि जायसवाल द्वारा वन स्टाप सेंटर पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्या काशी राम की डाॅ अनीता यादव एवं सुन्दर मुन्दर की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को दी गई जानकारी को अमल में लाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राध्यापिकाओं, स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

See also  यूपीके परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। 20 मई से 15 जून के बीच विद्यालयों में यह कैंप लगाए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए यह प्रात:कालीन पाली में प्रतिदिन डेढ़

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *