April 16, 2026
IMG-20251008-WA0744(1)

*आजमगढ़*मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली 03 महिला आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 20.09.2025 को प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 22 सितंबर 2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) का शुभारंभ किया गया था। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ की 03 महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का मनोयोग, परिश्रम एवं निष्ठा पूर्वक संचालन किया गया प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली महिला आरक्षियों के नाम निम्नवत है-*
01. म0आ0 प्रीति सिंह, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
02. म0आ0 पूजा पाण्डेय, थाना पवई, जनपद आमजगढ़
03. म0आ0 पूजा यादव, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ।इनके सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट योगदान को दृष्टिगत रखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन* द्वारा आज दिनांक- 08.10.2025 को पुलिस कार्यालय, आज़मगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज़मगढ़ पुलिस की महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  यूपीके परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। 20 मई से 15 जून के बीच विद्यालयों में यह कैंप लगाए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए यह प्रात:कालीन पाली में प्रतिदिन डेढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *