July 27, 2026
IMG-20251008-WA0766

रायबरेली सलोन मंगापुर-रतासों में स्वर्गीय राज बहादुर सिंह मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ विजय शंकर तिवारी कि रिपोर्ट
====================

रायबरेली जिले के मंगापुर-रतासों में स्वर्गीय राज बहादुर सिंह मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के आयोजक श्री “विक्रम सिंह” है ,यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 19 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।इस टूर्नामेंट में यू पी, बिहार , मध्य प्रदेश, राजस्थान, सहित कई राज्य के खिलाड़ी इसमें भाग लेगें इस टूर्नामेंट का स्तर इंडिया स्तर पर है टेनिस रेड बॉल का बहुत बड़ा आयोजन, सारे मानक अंतर्राष्ट्रीय लागू किए जाएगें, यह मैच लाइव के साथ हाईलाइट भी तीन तीन यूट्यूब चैनल पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा ,

इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 15 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। गौरीगंज विधायक श्री “राकेश प्रताप सिंह” के साथ सोशल मीडिया स्टार और क्रिकेट एंकर “पंकज गाँव वाला” को इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उपविजेता को 60 हज़ार राशि के साथ 10 रुपए की मैन ऑफ़ द सीरिज, और मैच में मैन ऑफ़ द मैच के साथ बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का भी पुरस्कार दिया जाएगा , इस ग्रामीण टूर्नामेंट में हजारों क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

यह प्रतियोगिता मंगापुर-रतासों, तहसील सलोन, जिला रायबरेली में आयोजित होगी। यह एक टेनिस रेड बॉल टूर्नामेंट होगा, जिसमें स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

See also  आजमगढ़ साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय किया गया जागरुक*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *