September 12, 2026
IMG-20250304-WA0010

*परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार को स्कूली बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो छात्राएं गंभीर जिला अस्पताल रेफर*

घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर परीक्षा दिलाने लेकर जा रहा युवक व दो छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो व पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल युवक निशांत कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल दोनो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जाँच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के कपड़ियाडीह निवासी निशांत कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र राजकुमार बाइक से अपनी चचेरी बहन चाँदनी उम्र 17 वर्ष पुत्री रामानंद एवं रुसुम उम्र 19 वर्ष पुत्री चन्द्रजीत को लेकर दरगाह स्थित एक विद्यालय में हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहा था। तभी मुहम्मदपुर हसनपुर के समीप अनियंत्रित स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। स्कूली बस की टक्कर से बाइक चला रहे निशांत की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी चाँदनी व रूसुम गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो ने सभी को इलाज के लिये निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। जहाँ चिकित्सको ने निशांत को मृत्यु घोषित कर दिया एवं चिकित्सकों ने दोनो घायल छात्राओं की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस मृतक़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जाँच में जुट गई है। घटनास्थल पर टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। मृतक़ के परिजनों ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया है।

See also  3.02 करोड़ से होगा पंदह रजवाहा का कायाकल्प,1832 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी आसान।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *