September 12, 2026
IMG-20251011-WA0451

*आजमगढ़ मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने हेतु*

आजमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन, आजमगढ़ में 15 दोपहिया वाहनों का वितरण जनपद के विभिन्न थानों को किया गया।
इन वाहनों के आवंटन का उद्देश्य थानों की पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी कार्यवाहियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी थानों के प्रतिनिधियों को वाहन सुपुर्द करते हुए उन्हें मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जिला रायबरेली के छोटे से गाँव का लड़का बना सोशल मीडिया स्टार: पंकज गांव वाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *