*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
हैदरगढ़ बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर हैदरगढ़ सुबेहा तिराहे के निकट कट के पास उस समय अफरा तफरी मच गई तीन बड़ी गाड़ियां व वह दो कार आपस में धड़ाधड़ आपस में टकराकर भिड़ गई। इस दुर्घटना में दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने कार सवार सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया कार सवार मामूली घायल हुए थे जिन्हें नजदीकी अस्पताल में मलहम पट्टी करवा कर छुट्टी दे दी गई। प्राप्त घटनाक्रम के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:00 बजे एक डीसीएम जो सुबेहा तिराहे पर चालक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था उसके पीछे दो कार उसके पीछे खड़ी थी तभी अचानक एक ट्रक चालक तेजी से लापरवाही के साथ कंटेनर चल रहा था और तीनों गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी तीनों गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई सभी गाड़ियों को सड़क से हटवा दिया है श्री मल्ल ने कहा अब हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। दुर्घटना इतनी भीषण थी की देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हालांकि सभी चालक परिचालक कार सवार लोग पूरी तरह से बच गए हैं किसी प्रकार का गाड़ियों को छोड़कर कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
