June 9, 2026
IMG-20251025-WA0152

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

भवनियापुर में रासलीला महोत्सव: मंचन में झलकी कृष्ण की माखन चोरी लीला, भक्त हुए भावविभोर

रामसनेही घाट बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत के अददापुर मजरे भवनियापुर गांव स्थित बाबा गोविंद दास की समाधि स्थल पर चल रहे रासलीला महोत्सव में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध माखन चोरी लीला का मनमोहक मंचन किया गया। रासलीला के तीसरे दिन बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

मंचन के दौरान मैया यशोदा और नन्हें कृष्ण के बीच का संवाद दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जब श्रीकृष्ण माखन चोरी करते पकड़े गए, तो मैया यशोदा ने उन्हें समझाया। बाल स्वरूप कृष्ण ने वादा किया कि अब वे ऐसा नहीं करेंगे, किंतु गोकुल की गोपियों के प्रेम और स्नेह में वे पुनः माखन खा लेते हैं। इस दृश्य पर श्रद्धालु भक्त झूम उठे।

रासलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमल किशोर यादव ‘लल्लन’, प्रधानाध्यापक राधेश्याम यादव, राहुल सिंह, आशीष, आजाद और कमलेश यादव सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। भक्तों ने कहा कि ऐसी लीलाएँ न केवल भक्ति भावना को प्रगाढ़ करती हैं बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देती हैं।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  एक दिन का नवजात शिशु मिला, अस्वस्थ होने के कारण चाइल्ड केयर मिर्जापुर रेफर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *