July 26, 2026
IMG-20251025-WA0150

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि मसौली पुलिस ने सहाबपुर नहर पुलिया के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160 ग्राम मारफीन बरामद की मार्फीन तस्कर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दरहरा का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह के निर्देश पर रात्रि गस्त पर मौजूद उपनिरीक्षक अभय गुप्ता आरक्षी राजकुमार, नितीश दक्ष, मिथुन गिरि ने सहाबपुर नहर पुलिया के निकट खड़े युवक को रोकने की कोशिश की तो युवक नहर पटरी पर भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया जमातलासी पर युवक के पास से 160 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। मार्फीन तस्कर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दरहरा का निवासी महफूज उर्फ़ रोमियो पुत्र मिट्ठु है इससे पूर्व भी उक्त तस्कर कई अन्य मामलो मे जेल जा चुका है मसौली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मसौली बाराबंकी। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना मुख्यालय पर क्षेत्राधिकारी रामनगर एव नायब तहसीलदार की मौजूदूगी मे दुर्गा पूजा समिति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *