May 9, 2026

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

धनउगाही और भ्रष्टाचार में डूबा तहसीलदार मेंहनगर….

मेंहनगर आजमगढ़ स्थानीय तहसील के तहसीलदार धनउगाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का समाचार प्रकाश में आया है मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार स्वयं किसानों से धनउगाही कर रहे हैं और गलत आदेश कर रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण खजुरा गांव है। जहां गलत तरीके से सणसठ वन की कार्यवाही चलाकर अशोक सिंह पुत्र जयकरन सिंह के विरोध में विपक्षी से धनउगाही पर गलत आदेश पारित किया गया है। जबकि इसी मामले में दो बार सणसठ वन की कार्यवाही वापस हो चुकी है। इसी तरह कंचनपुर ऐरा फद्दुपुर पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर कलंदरपुर रानीपुर राजमुं तक के सैकड़ों किसानो का विपक्षीयों से धनउगाही कर के तहसीलदार नविन निश्चल त्रिपाठी द्वारा गलत आदेश पारित किया गया है। जिसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है उप्त समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया गया है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मेंहनगर थाना के अंतर्गत लखराव पोखरा पर 55 वर्षीय की टेलर की चपेट में आने से हुई मौत मची सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *