September 12, 2026
IMG-20241103-WA0017

जनपद मऊ के मधुबन में छत के सहारे मकान में घुसे चोरों ने 88 हजार नगद सहित लाखों के जेवर एवं दहेज के सामान पर हाथ किया साफ

*मधुबन …..मऊ ….. उत्तर प्रदेश*

जनपद मऊ के मधुबन में शुक्रवार की रात चोरी की एक बड़ी घटना में छत के सहारे मकान में घुसे चोरों ने 88 हजार नगद सहित लाखों के ज़ेवर एवं दहेज़ के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आगामी 22 नवंबर को घर में शादी है। बिटिया की बारात आनी है। ऐसे में पीड़ित परिवार इस घटना को लेकर गहरे सदमे में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार को दिलासा देने में लगे हुए हैं।

*छत के सहारे घर में घुसे चोर*……

मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खड़ीचा में अनिल राजभर पुत्र राम सूरत राजभर का मकान है। शुक्रवार की रात घर के सभी लोग भोजन के बाद सो गए। बताया जा रहा है कि रात में 1-2 बजे के बीच चोर छत के सहारे घर के कमरे में घुसे। अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे नगदी सहित ज़ेवर पर हाथ साफ कर दिया। बक्स का ताला तोड़ कर उसमें रखे दहेज़ के कई जोड़े कपड़े भी उठा ले गए। रात में करीब 3 बजे जब घर की एक महिला उठी तो इस चोरी का पता चला। कमरे में इधर-उधर सामान को बिखरा देख महिला अवाक रह गयी। रात में ही घर वालों ने 112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

*लाखों के ज़ेवर हुए चोरी*……

See also  आजमगढ़ लोको पायलट की मौत के मामले में नया मोड़, पीड़िता पहुंची SP ऑफिस, दोषी बनाए गए परिजनों को बताया निर्दोष, कहा आत्महत्या की थी लोको पायलट ने, प्रभावशाली है उसका परिवार

परिवार की एक महिला नीलम देवी ने बताया कि चोरी की इस घटना में अलमारी में रखे 88 हजार नगद सहित दहेज़ के लिए जुटाये गए सोने की अंगूठी, माला, हार, झुमका सहित कई अन्य ज़ेवर पर चोरों ने हाथ साफ किया है। कई जोड़े कपड़े भी गायब हैं। यह सभी सामान बिटिया की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ कर खरीदे गए थे। 17 नवम्बर को तिलक एवं 22 नवंबर को बिटिया की बारात आनी है। ऐसे में इस घटना से परिवार गहरे सदमें में है।

इस संबंध में थाना प्रभारी मधुबन संजय त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित परिवार द्वारा चोरी की तहरीर दी गई है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *