September 12, 2026
IMG-20241103-WA0000(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

उभांव थाना क्षेत्र के
अतरौल चक मिलकान गांव में शनिवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

अतरौल चक मिलकान में गांव में प्रतिस्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन धूम-धड़ाके के साथ किया गया। इसके बाद गांव का ही गांव के ही एक युवक किसी बात को लेकर संदीप सिंह (23) पुत्र सुनील सिंह पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। इससे संदीप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जनपद रायबरेली में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *