June 9, 2026
IMG-20241209-WA0013

*ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक का हुआ निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर*

*ऐसे मिलनसार ,व्यवहारिक व्यक्ति के साथ अनहोनी की घटना होने से परिवार पर गिरी गाज*

सुपरफास्ट न्यूज
रिपोर्ट – अनिल कुमार
बाराबंकी जिला ब्यूरो चीफ

बाराबंकी / सिरौली गौसपुर
जनपद के लखपेड़ाबाग निवासी शिक्षक मनीराम जो जनपद बाराबंकी के ही ब्लॉक देवां में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे जिनकी दो दिवस पूर्व तबियत बिगड़ गई जिसपर परिजन तुरंत अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की जिससे दिनांक 07 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया।
मृतक शिक्षक अपने परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का चहेता था व सबको समझने वाला एक मिलनसार,व्यवहार कुशल व्यक्ति था उसके आकस्मिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक शिक्षक के परिवार में मृतक की पत्नी सुनीता देवी बच्चे उत्कर्ष ,शौर्य , बड़े भाई एड० शिवकैलाश गौतम ,छोटे भाई संतोष कुमार व माताजी है जिनका रो रो कर बुराहाल है
वही मृतक का अंतिम संस्कार उसके पैत्रिक गांव दरवेशपुर तहसील सिरौली गौसपुर जनपद बाराबंकी में दिनांक 07दिसम्बर 2024 को सायं 5 बजे किया गया ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बताइए कप्तान साहब! इस पिता को न्याय कब मिलेगा जो अपनी बेटी के साथ हुई दरिंदगी बयां कर रहा है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *