September 12, 2026
IMG-20241217-WA0001

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगर पालिका नगरा बलिया में समाज कल्याण हेतु सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृंदावन धाम से आए श्याम बृज बिहारी महाराज रसिक द्वारा संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान कलश यात्रा काली मां मंदिर (सिकन्दर पुर रोड नगरा) से प्रारंभ होकर पुरानी दुर्गा मंदिर के तालाब से इक्यावन जल कलश लेकर माताएं-बहनें संपूर्ण नगरा बाजार एवं गांव की गलियों से होते हुए कथा स्थल मां काली मां के प्रांगण में समाप्त हुआ। कथा का शुभारंभ 15/12/24से प्रारंभ होकर 21/12/24 तक चलेगा।

इस अवसर पर जय शकर सिंह(समाज सेवी), परशुराम चौहान(समाज सेवी), डॉ. मृदुला श्रीवास्तव (प्रबंधक रा दे स्मा शि संस्थान नगरा), संजय पाण्डेय(सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 14 नगरा नगरपालिका), अनिल तिवारी, कवि नाथ वर्मा, सरोज सोनी, प्रतिभा सिंह, रामजी, चंपू जायसवाल मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद स्तर परकृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया गया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *