June 9, 2026
IMG-20241226-WA0063

शिव कुमार की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री स्व.शारदा नन्द यादव की चितबड़ागांव थाना अंतर्गत रामपुर चिट के पास स्थित मूर्ति के क्षतिग्रस्त किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने क्षोभ व्यक्त किया हैं इस संबंध में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि गरीबों शोषितों और वंचितों के आजीवन पक्षकार रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदा नन्द अंचल जी के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय
हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं हैं यह विचाराधारा पर हमला हैं।समाज के अंतिम व्यक्ति की बात जीवन पर्यन्त मजबूती से उठाने वाले स्व. अंचल जी की प्रतिमा खण्डित करने की घटना से समाजवादी विचाराधारा के लोग मर्माहत हैं। जिला प्रशासन दोषियों को चिन्हित कर तत्काल विधिक कार्यवाही करें।अगर प्रशासन त्वरित कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करने को मजबूर होगी। कान्हजी ने जिला प्रशासन से मूर्ति को पूर्व के स्वरूप में तत्काल लाने की भी मांग किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  प्रभारी निरीक्षक द्वारा में प्रस्तुत की गई आख्या, साबित हुई तथ्यहीन ; जिलाधिकारी ने दिया निरस्त का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *