June 9, 2026

अशोक सिंह की रिपोर्ट

*मेंहनगर क्रय केंद्र पर जाम कर हो रही है धान की खरीदारी*

संवादाता अशोक सिंह की रिपोर्ट
स्थानीय तहसील मेंहनगर अंतर्गत में कई धान क्रय केंद्र खोले जाते थे परंतु इस वर्ष मेंहनगर एक ही क्रय केंद्र है।दूसरा क्रय केंद्र तरवां में है, तीसरा क्रय केंद्र रासेपुर में खुला हुआ है जिसके चलते किसानों को धान देने में काफी कठिनाई हो रही है परंतु मेंहनगर धान क्रय केंद्र पर प्रभारी विपणन निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धान खरीदने में जुटे हुए है प्रति दिन तीन से चार किसानों के धान की खरीद हो रही हैं जिससे क्षेत्रीय लोग अपना धान लेकर जहां प्राइवेट दुकानदारों को बेचते थे। वहा इस वर्ष क्षेत्रीय सभी किसान मेंहनगर धान क्रय केंद्र पर अपना धान पहुंचा दे रहे है विपणन निरीक्षक नंबर लगा कर लगातार खरीद कर रहे हैं जिससे लगभग तीन चौथाई धान खरीद हो चुकी है नंबर लगाने की वजह से कभी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ सभी लोग अपने नंबर की प्रतीक्षा कर धान की तौल कर रहे हैं साथ ही साथ किसानों से अंगूठा भी लगवाते चले जा रहे हैं। क्षेत्रीय किसान वीरेंद्र सिंह वीरभानपुर, रामजनम सिंह खजुरा, श्रीप्रकाश पांडेय टिसौरा , इंद्रजीत सिंह खजुरी आदि गांव के लोगों ने बताया कि इस वर्ष की धान की खरीद से और विपणन निरीक्षक के कार्य से सभी लोग संतुष्ट हैं और उनके कार्यों की प्रशंसा भी कर रहे है।।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  गोकशी करने वाले 02 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *