July 27, 2026

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के डूमाडांड गांव में प्रधान प्रतिनिधि राजीव कुमार के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। राजीव कुमार ने गांव के ही तीन भाइयों—राकेश यादव, अजय यादव और संजय यादव—के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ओमप्रकाश यादव ने उन्हें फोन कर नगरा कस्बा स्थित एक बैंक में बुलाया था। बैंक का काम निपटाकर जब वह बाहर निकले तो गांव के राकेश यादव ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राकेश ने उनके हाथ का अंगूठा दांत से काट लिया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद राकेश ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी उन्होंने उसी दिन थाने में दी थी। उसी रात राकेश के भाइयों, अजय और संजय ने फोन कर उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। नगरा पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  हिन्दु युवा वाहिनी आजमगढ़ के तत्वाधान में मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *