September 12, 2026
IMG-20241227-WA0023

शिव कुमार की रिपोर्ट

बलिया।नगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के गांव और ससुराल दोनों स्थानों पर शोक का माहौल है।

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह निवासी 25 वर्षीय रमेश राम बुधवार रात अपने ससुराल, नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में रात करीब 8 बजे रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और रमेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को मिली सूचना

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग रोते-बिलखते रात में ही अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

शोक में डूबे परिजन

रमेश राम की असमय मौत से उनके गांव और ससुराल दोनों ही स्थानों पर मातम पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है

See also  बलिया: शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय सवन राजभरबस्ती पर आज दिनांक 19-03-2025 को चिलकहर ब्लॉक

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *