September 12, 2026
IMG-20241229-WA0041

बूथ अध्यक्ष के आवास पर सुनी गई मन की बात लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट ने किया स्वागत

सुपर फास्ट न्यूज चैनल
संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी/ विकास खण्ड देवा के कोटवा कला में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के आवास पर 117 वीं मन की बात कार्यक्रम को सुना गया l कार्यक्रम में बतकही के संयोजक मनीष परिहार, दुर्गेश वर्मा, विनम्र श्रीवास्तव, सौरभ यादव, अंकित तिवारी,सुमन देवी , लक्ष्मी शंकर पाण्डेय,सिद्धांत सिंह परिहार, विष्णु कुमार त्रिपाठी, अमित रावत आदि लोग मौजूद रहे l इसके बाद साथ ही चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मी शंकर पाण्डेय ने की जिसमें भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने और भाजपा का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने सम्बन्धी आदि विषयों पर चर्चा की गई l मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बतकही संयोजक मनीष परिहार ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 117वीं मन की बात सुन रहे हैं l भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को एक नई दिशा दे रहे हैं भारत आज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है l लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के संस्थापक लक्ष्मी शंकर पाण्डेय ने भी भाजपा की नीतियों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा और किसानों के हित ,समाजसेवा , सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई l

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में दिनांक 26 अप्रैल, शनिवार को पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण तथा विधि विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में “सोशल मीडिया युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साइबर अपराधों के बीच क़ानूनी संतुलन”  विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *