August 8, 2026
IMG-20241229-WA0044(2)

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा(बलिया)। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 4, चचयां स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह एवं समाजसेवी उमाशंकर राम ने फीता काट कर किया। इस शिविर के आयोजक सभासद लाल बहादुर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है। स्वास्थ्य शिविर में मऊ जनपद से आए चिकित्सक डॉ अखंड प्रताप सिंह, डॉ चंद्रमणि चौहान, डॉ सरिता मौर्या ने फार्मासिस्ट छोटेलाल, नर्स प्रियंका एवं रानी के सहयोग से दो सौ से अधिक महिला पुरुष मरीजों का सर्दी जुकाम, बुखार शुगर, ब्लड प्रेशर, टायफायड, पैरालाइसिस सहित मौसमी बीमारियों का परीक्षण किया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस अवसर पर सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति देवा भाई, फतेह बहादुर सिंह, भोलू, सचिन शुभम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  राकू कार्यशाला : मिट्टी एक मजबूत अभिव्यंजक माध्यम है" - मिट्टी, बच्चों में रचनात्मक गति को प्रोत्साहित करता है - प्रेम शंकर प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *