शिवकुमार की रिपोर्ट
बलिया। नगरा ब्लॉक के परशुरामपुर ग्राम सचिवालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौहान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें जवाहर चौहान ,जनक चौहान,संजय चौहान,जितेंद्र चौहान,उमाशंकर सिंह,विजयशंकर सिंह,रमेश खरवार रामाशंकर चौहान,जयनारायण चौहान और पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे समारोह की खुशियां दोगुनी हो गईं।
यह आयोजन ग्रामीण एकता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना, जहां सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व को मनाया। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा मिलता है और समुदाय में एकजुटता का संदेश भी मजबूत होता है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
