July 26, 2026
IMG-20250128-WA0104

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा(बलिया)। क्षेत्र में 76 वें गणतंत्र दिवस श्रद्धा परम्परागत हर्सोल्लास पूर्ण वातावरण में विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। सरकारी अर्धसरकारी गैर सरकारी संस्थाओं पर धूमधाम से झण्डा रोहण किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों के तरफ से विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाल कर प्रभात फेरी की गयी।नेशनल कान्वेंट स्कूल पर प्रबन्धक मो. युनूस जी, थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा प्रभारी डा. राहुल सिंह, पंजाब नेशनल बैंक पर शाखा प्रबन्धक संजय यादव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबन्धक दीपक कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इन्दु देवी विद्युत उप केन्द्र पर एसडीओ अशोक कुमार भारती, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर कैशियर निजामुद्दीन अंसारी ने झण्डा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर आदर्श भारद्वाज, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, अभय तिवारी, सुशील यादव, रिषु यादव, अजय कुमार वर्मा, दुर्गेश सिंह, श्याम जी गुप्ता आदि रहे। कम्पोजिट विद्यालय देवढिया पर प्रधानाचार्य परशुराम तिवारी, जनता इण्टर कालेज पर प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पाण्डेय ने झण्डा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  पवित्र कार्तिक मास के शुक्ल चतुर्दशी तिथि गुरूवार को पत्रकार ओम प्रकाश वर्मा ने आंवला वृक्ष के नीचे भंडारे का आयोजन का दर्जनों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *