September 12, 2026
IMG-20250128-WA0102

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।नगरा:आज 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा-क्षेत्र नगरा के बी 0 जी0पी0एस0सकूल नौरंगिया मालीपुर में गणतंत्र दिवस का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी।रैली देश भक्ति के ओजस्वी नारों के साथ गुंजायमान होते जमुआंव ,मालीपुर के हर गली मुहल्ला होते हुए डा0 राजेश के दरवाजे पर बच्चो को प्रभातफेरी के दौरान बच्चों को मिठाई वितरित किए साथ ही गांव के अम्बेडकर जी के संस्थान स्थित मूर्ति पर हाथो में तिरंगा लहराते हुए देश भक्त नारा लगाया वहां भी बच्चों में प्रभातफेरी के दौरान बच्चों को मिठाई वितरित किया गया।प्रभातफेरी मेन हरिजन बस्ती,व यादव वस्ती होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। विद्यालय पर 10 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम मुखय अतिथि डा0 राजेश कुमार भारती व सम्मानित ग्राम वासियों द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।अंत मे बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा जारी गणतंत्र दिवस के पर्व पर संबोधित पत्र को सभी को पढ़कर सुनाया गया व बच्चों द्वारा भाषण व देश भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य व गायन किया गया। आज के कार्यक्रम में ,एम 0 डी 0मिश्री लाल ,शिक्षक गण ,ललन यादव ,आर के पांनडे ,आदितय यादव ,मंजू यादव ,धंनजय ,राम प़काश यादव ,जुबेद अहमद ,हुशनरा ,प़िया सिंह, सोनी यादव, पुष्पा आदि काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ ही बच्चों को मिठाई भी बाटी गयी

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाक संसाधन केंद्र नगरा पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने योग
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *