शिवकुमार की रिपोर्ट
बलिया।नगरा:आज 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा-क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय जमुआव में गणतंत्र दिवस का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक राजेश भारती के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी।रैली देश भक्ति के ओजस्वी नारों के साथ गुंजायमान होते जमुआंव के हर गली मुहल्ला होते हुए डा0 राजेश के दरवाजे पर बच्चो को प्रभातफेरी के दौरान बच्चों को मिठाई वितरित किए साथ ही गांव के अम्बेडकर जी के संस्थान स्थित मूर्ति पर हाथ में तिरंगा लहराते हुए देश भक्त नारा लगाया वहां भी बच्चों में प्रभातफेरी के दौरान बच्चों को मिठाई वितरित किया गया।प्रभातफेरी मेन हरिजन बस्ती,व यादव वस्ती होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। विद्यालय पर 10 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम मुखय अतिथि डा0 राजेश कुमार भारती व सम्मानित ग्राम वासियों द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।अंत मे बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा जारी गणतंत्र दिवस के पर्व पर संबोधित पत्र को सभी को पढ़कर सुनाया गया व बच्चों द्वारा भाषण व देश भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य व गायन किया गया। आज के कार्यक्रम में ,श्वेता सिंह, आकाक्षा श्रीवास्तव, रिना देवी, रंजू देवी, संगीता, आदि काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ ही बच्चों को मिठाई भी बाटी गयी
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
