July 26, 2026
IMG-20250128-WA0099(1)

शांतिनिकेतन में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्री प्राइमरी के लिए फैंसी ड्रेस ,प्राइमरी और माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए डांस, उत्तर माध्यमिक विभाग के लिए भाषण एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शाला प्राचार्य डॉ के एम जॉर्ज एवं शाला की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज एवं शाला की उप प्रधानाचार्य डॉ हेमलता पुरोहित ने शांतिनिकेतन परिवार की ओर से सभी बच्चों एवं उनके अभिभावक गणो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही शांतिनिकेतन मोंटसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पुलिस ग्राउंड पर आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।आज शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिए हुए सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  भ्रष्टाचार में डूबी मेहनगर तहसील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *