April 20, 2026

सलोन ट्रक की टक्कर बच्ची सहित अधेड़ की मौके पर मौत

विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट

सलोन ,रायबरेली,नातिन को स्कूल से लेकर लौट रहे बाइक पर सवार की नातिन सहित ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई इस सड़क हादसे में ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला 28जनवरी 2025 दिन मंगलवार दोपहर का है। सलोन कोतवाली में बने बाईपास पर विद्यालय से अपनी नातिन को घर लेकर लौट रहे अधेड़ को गलत दिशा की तरफ जा है ओवरलोड मौरंग से लदी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर दोनों की मृत्यु हो गई। नगर पंचायत सलोन के वार्ड नंबर एक पूरे बाबू के अंतर्गत रम्भा के पुरवा निवासी राज करन यादव 52 वर्ष पुत्र रूप लाल यादव नगर के एक प्राइवेट स्कूल से अपनी नातिन अदिबिका उम्र 5 वर्ष को लेकर अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में बंगाली ढाबा के समीप बाईपास पर ओवरलोड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दोनों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सलोन कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौरंग से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  रसौली प्रधान की बड़ी लापरवाही अतिक्रमण के साथ-साथ सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी*
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *