April 19, 2026
20250128_072050

विशाल गुप्ताकी रिपोर्ट

समाजवादी इलेवन और पत्रकार इलेवन टीम का फाइनल मैच में पत्रकार इलेवन टीम ने बाजी मारी

बाराबंकी: गणतंत्र दिवस पर शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को समाजवादी इलेवन टीम के साथ पत्रकार इलेवंथ टीम का फाइनल मैच शानदार खेला गया,इस रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार-11 ने समाजवादी-11 को 5 विकेट से हरा दिया। कांटे के मुकाबले में सुनील सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया है। समाजवादी-11 ने जीत की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पत्रकार-11 की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुए मैच में समाजवादी-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। समाजवादी-11 ने 20 ओवर में पत्रकार-11 के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा था। समाजवादी-11 की तरफ से कप्तान हाफिज अयाज, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,अविरल सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं पत्रकार-11 की ओर से नितिन श्रीवास्तव,सरफराज वारसी और नाजिर और बिशन सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद 175 रन का पीछा करने उतरी पत्रकार-11 की ओपनर नितिन श्रीवास्तव और सुनील सोनी ने अपनी टीम को मजबूत शुरूआत दी। दोनों के बीच करीब 120 रन की साझेदारी हुई। सुनील सोनी ने इस दौरान अपना अर्ध शतक भी लगाया, लेकिन 14वें ओवर में अपनी टीम की जीत की मजबूत आधारशिला रखने वाले सुनील सोनी को समाजवादी-11 के कप्तान हाफिज अयाज ने क्लीन बोर्ड कर दिया। इसके पत्रकार-11 के 4 खिलाड़ी आखिरी 4 ओवर में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पवेलियन लौट गए। 14 ओवर के बाद जल्दी-जल्दी पत्रकार-11 के विकेट गिरने से मैच एक बार फिर समाजवादी-11 के खाते में जाते दिखा। लगातार विकेट गिरने से पत्रकार-11 पर मजबूत शुरूआत के बावजूद काफी दबाव नजर आया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर नासमझी की वजह से फखरे आलम के नॉट आउट ने इस मैच को पत्रकार-11 के हाथों से दूर करने की कोशिश की। आखिरी ओवर में 14 रनों के लक्ष्य का सामना कर रहे सतेंद्र वर्मा पर मैच को जिताने का काफी दबाव था, लेकिन सतेंद्र वर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर सतेंद्र वर्मा के दोनों टांगों में जा लगी। इससे वो काफी देर तक परेशान रहे। समाजवादी-11 की तरफ से आखिरी ओवर करा रहे जैकी यादव ने दो वाइड बॉल फेंककर पत्रकार-11 की जीत को आसान करने के काम किया। इसके बाद सतेंद्र वर्मा ने एक चौका और लगाकर मैच को रोमांचक कर दिया। आखिरी ओवर की पांचवी गेंद जैकी यादव ने डॉट कराई इसके बाद मैच और भी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, लेकिन जैकी यादव आखिऱी गेंद छोटी पाकर सत्येंद्र वर्मा फाइन लेग की तरफ से बाउंड्री से बाहर भेज दिया इस तरह पत्रकार-11 ने पांच विकेट से ये मैच जीत लिया। समाजवादी-11 की तरफ से हाफिज अयाज, अविरल सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
बाद में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी ने दोनों टीमों ने बहेतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए एक दूसरे के प्रदर्शन की सराहना की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मैन ऑफ द मैच सुनील सोनी और विजेता पत्रकार-11 टीम के कप्तान सरफराज वारसी को ट्रॉफी प्रदान की समाजवादी इलेवन टीम के कप्तान की तरफ से पत्रकार इलेवन टीम को शुभकामनाएं दी इस मौके पर मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा, मो आसिफ पूर्व सभासद,मो आदिल सभासद, नसीम कीर्ती, सपा नेता अशफाक,तारिक जिलानी,सरफराज वारसी पत्रकार,मो रजी पत्रकार,उमेर पत्रकार,बाबू पत्रकार, रईस कादरी पत्रकार, सगीर अमान उल्लाह पत्रकार,आदि लोग मौजूद रहे

See also  बलिया शहर!रसड़ा: सेंट मैरीज स्कूल, मरियमपुर-रसड़ा के छात्रों ने I.C.S.C. (कक्षा 12वीं) व I.C.S.E. (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सभी

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *