July 26, 2026
20250223_210338

*जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना कंधरापुर क्षेत्र के भँवरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*

आज दिनांक 23-02-2025 को *जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना* द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत *थानाक्षेत्र कंधरापुर में स्थित भँवरनाथ मंदिर* का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं मन्दिर के पुजारियों एवं व्यवस्थापकों से प्रबन्धन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में वार्ता की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस समय अपर जिलाधिकारी आजमगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया के नये भाजपा जिलाध्यक्ष बनें संजय मिश्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *