September 12, 2026
IMG-20250223-WA0117

अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट

आजमगढ़ एस एन आर डी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
आजमगढ़ हाइडिल चौक सिधारी स्थित एस एन.आर.डी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी व मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ राजीव पाठक जी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक जी द्वारा बुके अंग वस्त्रम मोमेंटो देकर सम्मानित किया। गया बी. एस. ए. राजीव पाठक ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार की काफी सराहना की और उन्होंने सभी बच्चों को अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और सभी कार्यक्रमों की तारीफ की इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण पाठक शैलेंद्र अग्रवाल प्रवीण सिंह सौरभ सिंह बीनू ब्लॉक प्रमुख तथा अन्य विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक राजेंद्र यादव वेद प्रकाश यादव शिव गोविंद सिंह आदि गणमान्यो के संग अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रही इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सराहनीय व उच्चस्तर का कार्यक्रम किया गया जिसमें बेटी बचाओ नारी सशक्ति करण सोशल मीडिया के बढ़ते हुए दुष्प्रभाव जैसी गंभीर विषयों पर नाटक आदि प्रस्तुत किया गया बहुत से बच्चों ने डांस व गाने में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया बच्चों का कार्यक्रम बड़ा ही सराहनीय रहा। विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी के द्वारा आए हुए सभी गणमान्य जनों को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल के लोकप्रिय एंकर अभय तिवारी ने किया।

See also  बलिया: नगरा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं गिरजा होटल के स्वामी अशोक जी का अचानक मंगलवार के शाम तबीयत खराब

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *