July 27, 2026
IMG-20250410-WA0047

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा क्षेत्र में तुफानी तेज वर्षा से किसानों की रवि की पककर तैयार प्रमुख फसल गेहूं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम के बिगड़ने में तुफानी तेज हवा से आसमान में धूल भरी बादल आ गया और देखते ही देखते अंधेरा छा गया फिर धूल भरी आंधी के साथ वर्षों के बूंदों की बौछार होने लगी। पिछले दो दिनों से पुरवा हवा ने बेमौसम मानसून का आगाज कर दिया और आंधी गरज के साथ वर्षा होने लगी। वर्तमान समय में गेहूं की फसल के पककर तैयार हो जाने कारण किसान कटाई मड़ाई करने में लगा है। ऐसे में आए इस बेमौसम बारिश ने अधिकाधिक किसान के मंसूबे पर पानी फिर गया है। किसान गेहूं के फसल से अनाज व भूसा के इन्तजाम में लगा था खेतों में पानी के लग जाने से कहीं खड़ी फसल तो कहीं कटाई करके खेतो में पड़े डण्ठल व बंधे बोझ पानी में तैरते हुए भींग कर खराब हो गये। इस बारिश से किसानों का भारी क्षति हुआ है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मिठाई लेने गए ग्राहक को दुकानदार ने पीटा, पिता-पुत्र व 2 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *