April 19, 2026
IMG-20250520-WA0016

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया:शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन का गरिमामय आयोजन स्थान – ब्लॉक नगरा के कंपोजिट विद्यालय बरौली बलिया | दिनांक – 15 मई 2025, वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नगरा (बलिया) की ब्लॉक इकाई द्वारा दिनांक 15 मई 2025 को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन तथा संगठनात्मक निर्वाचन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध इकाई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ बलिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रसाद सिंह ने की तथा संचालन का दायित्व गिरिजेश उपाध्याय ने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम पांडे (जिलामंत्री) व कोषाध्यक्ष मीरा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगठनात्मक निर्वाचन हेतु नारायण यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के – रेवती अध्यक्ष, एवं कमलेश सिंह (अध्यक्ष, सोहांव) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नगरा के अध्यक्ष के पद पर ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’ व राजीव नयन पांडेय मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए! कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’ ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी शिक्षकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। यदि शिक्षक संगठित हों एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें, तो शिक्षा जगत में नवचेतना का संचार हो सकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनमें प्रमुख रूप से.कंपोजिट विद्यालय बरौली की प्रधानाध्यापिका इंदु उपाध्याय तथा विद्यालय के शिक्षकों अजय कुमार, सविता देवी, जियाउल इस्लाम, प्रवीण राय, लीला, चंदा चौहान, संध्या यादव, मंजू यादव, मूलचंद, माया वर्मा, मीना देवी, अमित कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार को विशेष रूप से अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं मंत्री राजीव नयन पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राधेश्याम पांडे, अटेवा के जिला प्रवक्ता नीरज राय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह , कमलेश सिंह, गिरीश मिश्र, नारायण यादव, TSCTके जिला संयोजक सतीश सिंह, अटेवा नगरा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , अजय श्रीवास्तव’ राकेश पांडेय,रामप्रसाद , नारायन पांडेय,संजीव सिंह दारा,राकेश यादव’,राजू सिंह,जयप्रकाश सिंह,लाल बहादुर यादव,राजेश गुप्ता,उमेश सिंह, बच्चालाल,पंकज सिंह, सुनील प्रसाद, अजीजुर- रहमान,पूर्व एआरपी शशि भूषण मिश्र, संजय यादव, रामरतन सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव ‘पर्यावरणविद’ आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम का समापन सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं अभिनंदन के साथ हुआ। आयोजन समिति द्वारा सभी उपस्थित जनों के स्वागत एवं सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

See also  को पुलिस लाईन स्थित पुलिस कार्यालय में *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *