July 26, 2026

बस्ती में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने छठ पूजा के तैयारी पर अमहट घाट व निर्मली कुंड का किया निरीक्षण

बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन तथा अपर जिलाधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान ने शनिवार को अमहट घाट व निर्मली कुंड का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर चल रहे सफाई कार्यों, अस्थायी चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा शिविर, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिसमें घाट की गहराई चिन्हांकन एवं बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं मोटर बोट की तैनाती, चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की स्थायी व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती, घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरे एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पार्किंग स्थल का चिन्हांकन एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। अपर जिलाधिकारी महोदय ने समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए। छठ पूजा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं तथा श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित रूप से पूजा-अर्चना करें।

See also  देवा मेला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक*

रिपोर्ट
रुबल कमलापुरी बस्ती

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *