June 9, 2026
IMG-20250730-WA0034

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को सौंपा गया ज्ञापन

स्थानीय तहसील मेंहनगर के अनिल वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ द्वारा एक आपात बैठक की गई । जिसमें पूर्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव पर राजस्व निरीक्षक कानूनगो द्वारा फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई है कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो अधिवक्ता संघ मेंहनगर न्यायिक कार्य करने से विरत रहेगा जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा तब तक हम न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और फर्जी तरीके से अधिवक्ता के ऊपर जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है जो सरासर गलत और फर्जी है जिसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है इस अवसर पर रामजन्म सिंह ,राजबहादुर सिंह ,जयनरायण सिंह ,वीरेंद्र पांडे ,श्याम बिहारी सरोज ,अरविंद सिंह, अशोक सिंह ,अशोक यादव, रामनिवास यादव ,सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मा0 मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने हेतु ग्राम प्रधानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर की अपील*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *