*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
परिवहन व ट्रैफिक की संयुक्त टीम ने बिना हेलमेट 15 वाहनो के किये चालान
*बाराबंकी।* परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत आज परिवहन एंव यातायात विभाग की अलग-अलग टीमो ने जनपद के विभिन्न मार्गो पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनो से अधिक दोपहिया वाहनो के चालान किये गये। आज सहायक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला की टीम ने थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पेट्रोल पम्प मे बिना हेलमेट ईधन भरवाने आये वाहनो के चालान किये। तथा चालको को रोड़ सेफ्टी नियमो व हेलमेट की उपयोगिता के बारे मे बताते हुये जागरुक किया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ को 33 टन ओवरलोड़ मिलने पर ट्रक को थाना कुर्सी पर निरुद्ध किया। तो वही यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी व टीएसआई मधुसूदन की टीम ने बिना हेलमेट मिलने पर 15 दो पहिया वाहनो के चालान किये। तथा 2 ओवरलोड़ वाहनो को थाना कुर्सी मे सीज किया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
