September 12, 2026
IMG-20250820-WA0065

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खरूआँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। चोर विद्यालय भवन की छत के सहारे भीतर दाखिल हुए और कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित उससे जुड़ा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का खुलासा हुआ। प्रधानाचार्य ने बताया कि कम्प्यूटर रूम का ताला टूटा पड़ा था और महंगे उपकरण गायब थे। चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश दोनों माहौल में फैल गया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले गांव के रामाशीष राजभर की भैंस चोरी हुई थी और अब दूसरी बड़ी घटना ने ग्रामीणों को और ज्यादा चिंतित कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चोरी की घटनाओं पर शीघ्र रोकथाम नहीं हुई तो लोग खुद निगरानी के लिए आगे मजबूर हो जाएंगे। अब देखना है कि नगरा पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रणनीति बनाता है और चोरों पर कब तक शिकंजा कसता है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा(बलिया) थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग स्थित जुड़नपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे उस पर सवार जहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *