*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
*बाढ़ प्रभावित इलाके में सांप के काटने से महिला घायल, राजस्व टीम की तत्परता से बची जान*
– *तहसील क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर से कई गांव प्रभावित, प्रशासन ने चौकियां सक्रिय कर बढ़ाई निगरानी*
बाराबंकी। सरयू/घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील रामसनेहीघाट के कई गांवों में पानी आबादी के नजदीक पहुंच गया है। प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम कोटेदार पुरवा, गोड़ियन पुरवा मजरे कोयलावर, पाठक पुरवा, लोनियनपुरवा मजरे गुनौली, मास्टर पुरवा, कंगणन पुरवा, सहाई का पुरवा मजरे ढेमा, छपटन पुरवा मजरे टिकरी, लोनियन पुरवा और मुखियनपुरवा मजरे जलालपुर तराई शामिल हैं। प्रशासन ने हालात पर नजर रखने के लिए तीन बाढ़ चौकियां सक्रिय की हैं।
इसी बीच शुक्रवार को ग्राम गुनौली निवासी कुसुमा पत्नी शिवकुमार घर पर कार्य करते समय सांप के काटने से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार महिमा मिश्रा के निर्देश पर राजस्व लेखपाल कपिलदेव सिंह, प्रमोद कुमार, कौशलेन्द्र कुमार और अमित कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला को नाव द्वारा सुरक्षित तटबंध तक लाया गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
राजस्व टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते महिला को समय पर उपचार मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी जारी है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
