June 9, 2026
IMG-20250916-WA0059

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*जननी – जनक महोत्सव का हुआ आयोजन, पितृपक्ष में जीवित माता – पिता की हुई पूजा – अर्चना*

*माता – पिता की सेवा हम सभी का धर्म है – बृजराज सिंह*

रामसनेही घाट,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के गांव कटैया में रविवार को जननी जनक महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें लगभग 18 गणमान्य तथा 44 वृद्ध जोड़ो माता-पिता की पूजा – अर्चना उनसे अलग रह रहे पुत्रवधुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा किया और संकल्प लिया कि हम सब माता-पिता को अपने साथ रखेंगे। इस अवसर पर रामनरेश पूर्व लेखपाल ने कहा कि माता-पिता ही हमारे देवी देवता हैं हमें माता-पिता ने जन्म दिया माता-पिता से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है। इस अवसर पर राम नारायण रावत एडवोकेट ने कहा कि यह जो माता-पिता सम्मान किया है इससे बड़ा धर्म कुछ भी नहीं है। इसी अवसर पर पूरे अमेठिया गांव के पर्यावरण प्रेमी बृजराज सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा करना हमारा आप सब का सबसे बड़ा धर्म है माता-पिता का आशीर्वाद ही हम सभी को लक्ष्य तक पहुंचाता है। इस अवसर पर विनोद कुमार, प्रधानाध्यापक प्रदुम कुमार दीक्षित, राम प्रताप अवस्थी, राजकुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान रामकिशोर रावत, आयोजक डॉक्टर रामेश्वर, पप्पू बाबा, प्रमोद यादव, अंबरीश यादव, फूलचंद वर्मा, राम कैलाश रावत, सतीदीन व आदि संभ्रांतजन मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  कविराज प्रभु नारायण "प्रेमी" को अन्तरराष्ट्रीय गीत गौरव सम्मान-2024 से किया गया अलंकृत ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *