June 9, 2026
IMG-20250918-WA0012(1)

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने बभनान में बस्ती व गोंडा सीमावर्ती क्षेत्र का किया भ्रमण

बभनान हर्रैया तिराहा स्थित नवनिर्मित चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

व्यापारियों के मांगों पर एसपी ने बभनान में नौ मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी का तैनाती बढ़ाया

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के साथ थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत बभनान बाजार में ड्रोन के उड़ाए जाने, चोरी की भ्रामक, फर्जी आदि सूचनाओं के दृष्टिगत शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बभनान बाजार में बस्ती व गोंडा सीमावर्ती क्षेत्र विजय नगर तिराहा स्टेशन रोड़ में पैदल मार्च कर आम – जनमानस से संवाद स्थापित करते हुए उनमें शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था का एहसास कराया गया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी अभिनंदन ने मौके नवनिर्मित चेक पोस्ट बभनान हर्रैया मार्ग का निरीक्षण किया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौर परमा शंकर यादव, व थानाध्यक्ष पैकोलिया सुभाष मौर्या व चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कन्नौजिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। बुधवार को जन चौपाल में व्यापारियों द्वारा बभनान चौकी प्रभारी पुलिस बल की संख्या बढ़ाने की मांग उठी जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने गुरुवार को सुबह ही बभनान चौकी पर नौ मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी का तैनाती कर दिया जिससे बभनान चौकी पर बढ़ाए गए मुख्य आरक्षी की संख्या जिसमें चन्द्र प्रकाश दूबे, निर्भय कुमार सिंह, श्याम सुंदर मौर्य, अंगद कुमार गुप्ता, लव सिंह, विनोद कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार मौर्य, उपेन्द्र कुमार दूबे, संदीप कुमार, आरक्षी गिरजा शंकर वर्मा, कामरान खां को दी गई बभनान बाजार में नई तैनाती जिसको लेकर बभनान के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को धन्यवाद दिया।

See also  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अहरौरा मण्डल की कार्यशाला संपन्न*

रिपोर्ट
रुबल कमलापुरी बस्ती

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *