सूरज मौर्य की रिपोर्ट
*जीएसटी घटने के फायदे गिनाने भदोही सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल*
उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत “घटी जीएसटी मिला उपहार” को लेकर भदोही जिले में औराई विधानसभा के औराई चौराहे स्थित वाराणसी कार्पेट में आयोजित विधानसभा सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल पहुंचे। जहा भदोही भाजपा के पदाधिकारियों ने उनको अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जीएसटी घटाकर नई सौगात दी है।दो नए स्लैब में जीएसटी कम होने रोजमर्रा की जरूरत की चीजें पांच प्रतिशत स्लैब में होने से सस्ती हुई है।व्यापारी वर्ग से लेकर आमजन को जीएसटी घटने से फायदा पहुंच रहा है।त्यौहारों के इस मौसम में जीएसटी घटने के इस उपहार से उत्सव का माहौल है।हमे जितना भी सके भारत में ही निर्मित स्वदेशी सामानों का उपयोग करना होगा,जिससे भारत की आर्थिक व्यवस्था और मजबूत हो और देश आत्मनिर्भर और विकसित की ओर आगे बढ़ सके।”हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” नारे के तहत सभी भारतीयों को स्वंदेशी अपनाने पर जोर देना होगा।पीएम मोदी जी ने दीपावली से पहले सभी देशवासियों को जीएसटी का उपहार दिया है,उनके इस ऐतिहासिक कदम से देश विश्व में तेजी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन के उभर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया।इस मौके पर विधायक औराई दीनानाथ भास्कर,ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा उर्फ विकास जी,जिला संयोजक अरविन्द शुक्ला,सह संयोजक बृजेश गुप्ता, जिला सह संयोजक प्रियंका जायसवाल,राजकुमार कोठारी उर्फ रज्जू भईया,आलोक बरनवाल,शिवम बरनवाल,संजीव जायसवाल,डॉ•देवेन्द्र दूबे,नागेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
