शिवकुमार की रिपोर्ट
बलिया: नगरा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं गिरजा होटल के स्वामी अशोक जी का अचानक मंगलवार के शाम तबीयत खराब होने की वजह से निधन हो गया। उनके देहांत की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारिक जगत और स्थानीय लोगों के बीच वे अपनी सरलता और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। नगरवासियों का कहना है कि उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री अशोक जी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार तुर्ति पार घाट पर किया गया, जहाँ बड़े पुत्र धनंजय जी ने उन्हें मुखाग्नि दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
