सूरज मौर्य की रिपोर्ट
*आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अहरौरा मण्डल की कार्यशाला संपन्न*
अहरौरा मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल के मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनकर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सायं 4 बजे गोकूल लॉन धाम में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जिला से लगाए गए जिला के उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेरा भारत कैसे आत्मनिर्भर बने ,कैसे स्वावलंबी बने, कैसे समृद्ध साली बने, ऐसे गुरुमंत्र कार्यकर्ताओं के बीच में देकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वदेशी जन जागरण अभियान, युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाना ,ऐसे तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के बीच में रखी, तथा सभी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से मनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगरा भी किया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरी, आत्मनिर्भर भारत के संयोजक योगेश सिंह, जगत सिंह, अमित शाह ,कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद पटेल ,नवीन कुमार, रिंकू, नागेंद्र बहादुर सिंह, माखन सिंह ,आशुतोष गिरी,गिरधारी लाल विश्वकर्मा, सभासद प्रेम केसरी सहित काफी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी एवं सेक्टर के संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश केसरी ने किया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
