September 12, 2026
IMG-20251009-WA1071

मध्य प्रदेश में माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। ग्वालियर का गौरव – दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दीं! आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा कार्यालय में ग्वालियर के निवासी एवं दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह को सम्मानित किया, जिन्हें नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 के लिए चयनित किया गया है। हाल ही में 11वीं राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें रोहित सिंह ने अपनी U-21 पुरुष वर्ग (-62 कि.ग्रा.) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। हम सभी को रोहित सिंह पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  रोडवेज की बस ने मारी ऑटो को जोरदार टक्टर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *