August 8, 2026
IMG-20251013-WA0677

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*देवा मेला में मीडिया कैम्प में पत्रकारों की एक दिवसीय गोष्ठी संपन्न*

मसौली (बाराबंकी)। एकता और अखंडता का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की याद में आयोजित दस दिवसीय देवा मेला के दौरान मीडिया कैम्प में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में विभिन्न मीडिया संगठनों से जुड़े पत्रकार एकत्रित हुए और आपसी विचार-विमर्श कर पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों ने एक-दूसरे के अनुभवों से अवगत होकर पारस्परिक सहयोग और एकजुटता पर बल दिया। सभा के संचालक बलवंत सिंह ने तमाम पत्रकारों का अपनी मुख ध्वनि से अवगत कराते हुए एक दूसरे का परिचय दिया। इस मौके पर राम दुलारीं पटेल, लवकुश सिंह, पियूष वर्मा, बलवंत सिंह, रिजवान अहमद, अंजनी कुमार, चौधरी उस्मान, मो० सुहेल अंसारी, विरेंद्र कुमार, अर्जुन यादव, जितेन्द्र कुमार,नवीन जयसवाल, अखिलेश कुमार, निजामुद्दीन, श्रवण कुमार, आनन्द सम्राट, अतीक अहमद समेत तमाम पत्रकार साथियो के साथ तमाम मेलार्थियों की उपस्थिति रही।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक कक्षा6,7,8 का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *