September 12, 2026
IMG-20251027-WA0664

*महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर अहरौरा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को सूर्य अस्त के समय व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि कल्याण एवं निरोग रहने की कामना की। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पोखरा साहूवाइन पर हजारों की संख्या में छठ पूजा करने के लिए पहुंची व्रती महिलाओं के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, आने-जाने वाले मार्गों पर साफ सफाई एवं भीड़ को देखते हुए उनके नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन मय फोर्स पीएसी के साथ थाना प्रभारी सदानंद सिंह स्वयं मौजूद होकर निगरानी कर रहे थे। इस बार बरसात काफी होने के कारण पोखरा में पानी का लेवल काफी ज्यादा रहा जिसको देखते हुए प्रशासन ने पोखरे में नाव की व्यवस्था रख रखी थी जिससे घाटों की निगरानी की जा रही थी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, क्षेत्र के लेखपाल एवं काफी संख्या में छठ आस्था प्रेमी उपस्थित रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  चोरों का वर्चस्व रहा क़ायम बता दे कि थाना जीयनपुर में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है घर मे घुसकर चोरों ने क़ीमती सामानों पर किया हाथ साफ। जीयनपुर पुलिस के लिए चुनैती बनती जा रही हैं चोरियां। *संवाददाता राम मिलन यादव की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *