चोरों का वर्चस्व रहा क़ायम बता दे कि थाना जीयनपुर में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है घर मे घुसकर चोरों ने क़ीमती सामानों पर किया हाथ साफ।
जीयनपुर पुलिस के लिए चुनैती बनती जा रही हैं चोरियां।
*संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*
आजमगढ़: जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने देवापार निवासी रमेश प्रजापति (राजूपट्टी ) के यहां बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास नए मकान में घर के दीवार का करकट निकालकर चोर अंदर घुसे और घर मे रखे नगदी, गहने और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक पायल एक नथुनी, कान की बाली, 3 हजार नगद और कई नई साड़ी सहित अन्य सामान उठा ले गए। घटना के वक्त घर मे सो रहे रमेश की पत्नी और पुत्र बहु, बेटी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। आपको बतादें कि अभी दो दिन पहले भी जीयनपुर बाजार स्थित बैल बाजार के पास चोरों ने शिक्षक दंपति के घर पर धावा बोलकर 6 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। महीनों पहले जमीन मुहम्मद पुर गांव में एक शिक्षिका के घर लाखों की चोरी हुई थी। लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब देखना यह होगा कि जीयनपुर पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे चोरों और इन चोरी की घटनाओं पर लगाम कब तक लग पाती है। यह तो बड़ा सवाल है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
