अशोक सिंह की रिपोर्ट
लुका चुप्पी का खेल प्रशासन चल रहा है फेल
मामला बाल विकास परियोजना का पुष्टाहार हार बना पशुओं का आहार
मेंहनगर आजमगढ़
स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरा सिधारी बेनूपुर जिगनी विकासखंड पल्हना के अंतर्गत आने वाले गांव बाल विकास विभाग की कार्यकत्रियों के द्वारा पुष्टाहार काले बाजार में बेच दिया जा रहा है। जिसे पशुपालक ₹20 किलो की दर से खरीद कर रहे हैं ।इसके बाबत जिला अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय लोगों ने दिया है ।इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है। यह लुका छुपी का खेल चल रहा है ।जिसमें प्रशासन फेल दिख रहा है। इतना ही नहीं मेहनगर विकासखंड के तमाम गांव में कार्यकर्त्रियों सारा पुष्टाहार काले बाजार में बेच रही हैं ।इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी की भी मिली भगत है। अगर मिली भगत नहीं होती तो काले बाजार में। पुष्टाहार नहीं बेचा जाता। गांव में शून्य से लेकर 6 वर्ष के बच्चों को पुष्टाहार देना है। लेकिन सरकार की मंशा के ठीक विपरीत काले बाजार में बेच दे रही हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्कूलों पर कोई कार्यकत्रिया मौजूद नहीं रहती हैं। इसके पहले खाद्यान्न आता था। जिसे काले बाजार में बेच दिया करती थी। क्षेत्रीय लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान उक्त समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यकर्तियो पर शिकंजा कसने की मांग की है। समय रहते यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
