शिवकुमार की रिपोर्ट
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा की आवश्यक बैठक स्थानीय नगर के मिशन रोड स्थित तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के आवास पर जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह व पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह के उपस्थित में संपन्न हुई. जिसमें रसड़ा में 18 दिसंबर को होने वाले जनपदीय सम्मेलन पर चर्चा की गयी तथा इसे सफल बनाये जाने की रणनीति तय की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिये रसड़ा के सम्मानित साथी पूरे मनोयोग से जुट जाए. कहा कि जल्द ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेषता तिथि व अतिथियों को का चयन कर आमंत्रण पत्र भेज दिया जाएगा. पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जितना हो सकेगा जिले के सारे तहसील अध्यक्ष भी सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करेंगे. बैठक में वरिष्ठ पत्रकार इस्तियाक अहमद, शिवानंद बागले, शकील अहमद अंसारी, सिकन्दरपुर तहसील अध्यक्ष अजय तिवारी, गोपाल जी गुप्ता, हरिंदर वर्मा, जफर अहमद, संजय शर्मा, श्यामकृष्ण गोयल, ओमप्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, संतोष सोनी, सीताराम शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित रहे. अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद तथा संचालन शिवानन्द जायसवाल बागले ने किया.
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
