June 9, 2026
IMG-20241122-WA0052

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती।

*संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

आजमगढ़ रौनापार क्षेत्र के बेलहिया ढाला के पास समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ अमित सिंह ने कहा कि
समाजवादियों के लिए यह बड़ा दिन है। नेताजी ने समरसता का जो बीज बोया था उसको आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब लोग पढ़े-लिखे होंगे। समता के साथ संपन्नता हो यही समाजवाद है।
यथासंभव गरीबों की मदद करते रहें।
कोई कितना भी हम लोगों को बांटने की कोशिश करें लेकिन हम लोग एक रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर अमित सिंह ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूल का माला पहनाकर किया। कार्यक्रम के दौरान 400 गरीबों में कंबल वितरित किया गया। कंबल प्रकार गरीबों के चेहरे खिल उठे।
सरोज पटेल, हरदेई, ब्रह्मदेव, पटेल,जानकी, कुमार शंकर, सुखिया, रामनयन, रामनाथ, अनीता, सुभाष ,अनिल, जोखन गीता, देवकी ,गुड्डी, जालंधर आदि लोगों को कंबल दिया गया।

इस अवसर पर विजई राय, राजमन यादव, गुड्डू यादव सूर्यदेव यादव, अशोक यादव, अमित यादव, झूरी यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  यादव कथावाचक के साथ हुआ जातिगत दुर्व्यवहार* *चोटी काटी, नाक रगड़वाया पैर भी छुआए*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *