अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग द्वारा जाफरपुर गौशाला में किया गया गौपूजन तथा किया गया गौ वस्त्र वितरन ।
मेहनगर प्रखंड के जाफरपुर गांव स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में पशुपालन विभाग के ब्लॉक डॉक्टर राहुल मिश्रा की उपस्थिति में विहिप गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत गौपूजन किया गया।
इस दौरान बोरे से बने सौ से अधिक वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में विहिप गोरक्षा विभाग के विभाग संयोजक कुंवर गजेंद्र सिंह जी, ग्राम प्रधान जाफरपुर बलिराम चौहान जी और ग्राम प्रधान नई सूरज पाण्डेय जी उपस्थित रहे। विहिप गोरक्षा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गौ आश्रय स्थल पर यह बोरा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम गौशालाओं में आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री चंद्रेश यादव, जिला संयोजक सूरज पांडेय “हरदासपुर” , निलेश पांडेय, बलवंत सिंह, शिवा विश्वकर्मा, कृष्णा, रामअवध, पंकज, हरिशचंद्र, राजेंद्र, मोती, शशिकला देवी, महनता देवी और सुभावती देवी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
