September 12, 2026

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कार्ययोजना बनाकर ई-रिक्शा की रूट तथा स्टॉपेज निर्धारित किया जाय। तथा यह भी सुनिश्चित किया कि निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चले।

सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय
उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अधिकारी को टीम गठित कर अभियान चलाकर माल गोदाम रोड, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन के बाहर एवं कदम चौराहा सहित आदि स्थानों पर सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क के किनारे ईट एवं बालू रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय।

सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया जाय
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे कहा जाय कि वे सामान सड़क पर न लगाए, अपने दुकान के अंदर ही रखें। सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया जाय, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। कहा कि रेलवे स्टेशन अधीक्षक से वार्ता कर स्टेशन के बाहर यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को रेलवे स्टेशन के बाहर जल-जमाव को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए।

सड़क पर अपने वाहन न खड़ी करें
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि वे सड़क पर अपने वाहन न खड़ी करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  स्कूटी में पिकअप की टक्कर

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *